फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The condition of the hospital improved after the Corona period

कोरोना काल के बाद सुधरा अस्पताल का हाल

Mon, 28 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The condition of the hospital improved after the Corona period
अनपरा। संसाधनों की कमी से जूझते अस्पतालों को कोरोना काल ने संजीवनी दी है। नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए तो कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। नए उपकरण लगने से अस्पतालों की स्थिति में सुधार हुआ है। डिबुलगंज अस्पताल ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बना है। यहां 45 एलपीएम की क्षमता का प्लांट लगा है। बेड की कमी दूर हुई। ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। कई अन्य उपकरण भी मिले हैं। इससे अस्पताल के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी काफी सहूलियत हुई।
विज्ञापन

अस्पताल में बच्चों के डॉक्टरों की भी तैनाती की गई है। हालांकि अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से अब भी लोगों को इसकी जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दवाओं को मंगाने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद शेष दवाएं तो अस्पताल में हैं लेकिन एंटी रैबीज इंजेक्शन का अभाव है। कुत्ता काटने के मामले आने पर मरीजों को म्योरपुर सीएचसी भेजा जाता है या तो बाहर से मंहगे दामों में दवा खरीद कर लगवाना पड़ता है। डॉ. बीके सिंह ने बताया कि कोरोना से लड़ने में सहायक सभी मशीनों और किट अस्पताल में मुहैया कराई गई। इसमें आरटीपीसीआर, एंटीजन टेस्ट, एल-1 आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती जैसी तमाम सुविधाएं दी गई हैं। लेकिन कुत्ते के काटने पर लगने वाली एंटी रैबीज वैक्सीन अब तक अस्पताल में मौजूद नहीं है। गर्मी के साथ ही कुत्तों के काटने के मरीजों के केस बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed