फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The city will not be able to get a new drain even till this rainy season.

Sonebhadra News: इस बरसात तक भी नगर को नहीं मिल पाएगा नया नाला

Wed, 04 Jan 2023 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
The city will not be able to get a new drain even till this rainy season.
सोनभद्र। नगर पालिका क्षेत्र को गंदे पानी और जलभराव से निजात दिलाने के लिए बन रहा नाला इस सीजन के बरसात तक भी पूरा हो पाना मुश्किल दिख रहा है। पिछले आठ माह में कुल 18 किमी लंबे नाले का करीब छह किमी ही निर्माण हो पाया है। कार्य की धीमी गति के पीछे अफसर जगह-जगह विवादों को कारण बता रहे हैं। हालांकि उनका दावा है कि आगे काम में तेजी लाते हुए बारिश से पहले निर्माण पूरा करने की पूरी कोशिश रहेगी। राबर्ट्संगज नगर की प्रमुख समस्या जल निकासी की है। सबसे अधिक दिक्कत बरसात के दिनों में होती है। नगर के लगभग सभी मोहल्ले में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। नई बस्ती में जलजमाव के कारण लोगों के घरों में पानी भर जाता है। वर्षों से जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान निकाले जाने की मांग की जा रही थी। नगर पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन की पहल पर वर्षों बाद शासन स्तर से नगर पालिका क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या का समाधान करने के लिए 37 करोड़ की लागत से सीवर लाइन (ड्रेनेज) निर्माण कार्यों की संस्तुति मिली। नगर में करीब 18 किलोमीटर लंबा नाला का निर्माण कराया जाना है। पहली किस्त के रूप में 9.45 करोड़ रुपये कार्यदाई संस्था सीएंडीएस को जारी किया गया था। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के मुताबिक करीब छह किलोमीटर नाला का निर्माण हो गया है। दूसरी किस्त की धनराशि के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed