फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The city panchayat administration did not hear that the road was built by donating labor

नहीं सुना नगर पंचायत प्रशासन तो श्रमदान कर बनाया सड़क

Sun, 08 Aug 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The city panchayat administration did not hear that the road was built by donating labor
रेणुकूट। म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुर्धवा एवं खाड़पाथर के रेणुकूट नगर पंचायत में शामिल होने के बाद भी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से रहवासी परेशान हैं। बरसात के मौसम में सड़क की मरम्मत तक नहीं हो रही। नगर पंचायत प्रशासन की मनमानी से आजिज खाड़पाथर के प्रकाश कॉलोनी के रहवासियों ने चंदा एकत्र कर सड़क की मरम्मत कराने का फैसला किया। रविवार को सड़क की मरम्मत कर उसे चलने लायक बना दिया गया। खाड़पाथर के प्रकाश कॉलोनी के रहने वाले रास्ते में पानी एकत्र होने के कारण परेशान हो गए थे। पानी निकासी की सुविधा न होने से रास्ते में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। कॉलोनी के रहने वाले राकेश श्रीवास्तव और कामेश्वर यादव ने बताया कि उन्होंने सड़क निर्माण के संबंध में कई बार नगर पंचायत प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। थक हार कर कॉलोनी वासियों ने आपस में चंदा एकत्रित किया और सड़क निर्माण में लग गए। बरसात में कॉलोनी के रहवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्हें अपने वाहन घर से दूर खड़ा करके किसी तरह घर पहुंचना पड़ता था। कहा कि स्थानीय लोगों ने चंदा जुटाकर ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवाई और खुद ही श्रमदान कर उसे फैलाया और सड़क को चलने लायक बनाया। इस दौरान मंगल शर्मा, दास बाबू, लालव्रत, अनिल सिंह, नागेंद्र गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस संबंध में खाड़पाथर निवासी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांदप्रकाश जैन ने कहा कि रेणुकूट नगर पंचायत की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर पंचायत में शामिल होने के बाद भी यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed