फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The city echoed with the cheers of Jai Shri Ram

Sonebhadra News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर, जमकर उड़े अबीर-गुलाल

Wed, 15 Mar 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The city echoed with the cheers of Jai Shri Ram
रेणुसागर। बुढ़वा मंगल पर अनपरा नगर में महावीरी झंडा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मनमोहक झांकियों के बीच अबीर-गुलाल उड़ाते लोग भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। इस दौरान सुरक्षा में पुलिस फोर्स तैनात रही। महावीरी झंडा शोभायात्रा के संस्थापक सुरेंद्र वर्मा ने सोनारी गली स्थित दुर्गा मंदिर पर बजरंग बली की पूजा कर उनकी झांकी को फूलों से सजे रथ पर आसीन कराया। शोभायात्रा समिति के युवा सदस्य पहाड़ी वाले हनुमान मंदिर से झंडा लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए, जो अनपरा बाजार होते हुए महावीर चौक पर पहुंचे। चौक से मुख्य झांकी के साथ बीके सिंह गली होते हुए परासी स्थित डीह बाबा के मंदिर पहुंचे। यहां भक्तों ने हनुमान जी की आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा गली में भ्रमण कर सिनेमा रोड होते हुए महावीर चौक पहुंची। वहां से एक साथ कुल 25 झांकियां एक साथ निकली, जो अनपरा कॉलोनी होते हुए काशीमोड़, नेहरू चौक औड़ीमोड़ पहुंची। इसके बाद लैंको कॉलोनी गेट होते हुए कोलगेट, रेणुसागर कॉलोनी से अनपरा बाजार के वार्ड नंबर 11 भरत नगर स्थित रामजानकी मंदिर में झंडे को विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में शामिल भक्त जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। सदस्यों ने तलवार व लाठी भांजकर एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाते हुए महिला-पुरुष भक्ति गीतों पर खूब थिरके। समिति के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, जगदीश बैसवार, नितेश सिंह, आशीष मिश्रा, विश्राम बैसवार, पिन्टू वर्मा, राजेश गुप्ता, दीपक सिंह, रविजीत सिंह कंग, शहजाद अली व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनमोहक झांकियां देखने उमड़ा जनसैलाब
शोभायात्रा मे क्षेत्रीय समितियों ने एक से बढ़कर एक झांकियां सजाई। शोभायात्रा मे कुल 25 झांकियां शामिल थीं। मनमोहक झांकियों को देखने के लिए लोग घरों और छतों पर खड़े रहे। राधा-कृष्ण, हनुमान जी और देवी पार्वती, महाकाली और भगवान भोलेनाथ की टोली के साथ सभी झांकियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस बार झांकी मे धोती ग्रुप भी शामिल किया था। शोभायात्रा के रास्तों की सफाई के लिए नगर पंचायत के ईओ अंशुमान सिंह सोमवार की सुबह से ही अपने पूरी टीम के साथ लगे रहे।
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा घेरे में निकली शोभायात्रा
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी कालू सिंह, पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, सदर सीओ आशीष मिश्रा, सीओ लाइन संजीव कटियार, अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह, रेणुसागर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह, शक्तिनगर, बीजपुर, पिपरी, बभनी, विंढमगंज, हाथीनाला, पन्नूगंज थाने की फोर्स व दो प्लाटून पीएसी के जवान तैनात रहे। इस दौरान दुद्धी तहासीलदार बृजेश शर्मा, नायब तहसीलदार विशाल कुमार भी मौजूद रहे। शोभायात्रा के रास्ते को पूरी आगे खाली कराया जा रहा था। साथ ही सभी चौराहो और मोड़ पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया था। इस दौरान शोभायात्रा के परियोजनाओं की एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां भी तैनात रहीं। साथ ही हाईवे पर काशीमोड़ से ककरी मोड़ तक बड़े वाहनों को रोक दिया था। देर शाम आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed