फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Christmas Greetings

क्रिसमस की बधाई

Sat, 26 Dec 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 26 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
The Christmas Greetings
सोनांचल में शुक्रवार को धूमधाम के साथ क्रिसमस  पर्व मना। अर्धरात्रि के
विज्ञापन
बाद प्रभु यीशु के जन्म लेते ही गिरजाघरों में प्रार्थना-सभा का का आयोजन किया जाने लगा। साथ ही कैंडिल लाइट से पूरा

 गिरिजाघर जगमगा गया। इस दौरान प्रभु यीशु और मरियम की भव्य झांकी देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित संत फ्रांसिस चर्च में प्रभु यीशु का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां ईसाई समुदाय के लोगों ने केक वितरित कर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया।


 सेंटा क्लाज ने बच्चों को टाफी भी वितरित किया।गुरुवार की रात 11 बजे से गिरिजाघरों में इसाई समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। रात 12 बजे यीशु केे जन्म लेते ही पहले प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक नृत्य और गीत संगीत का कार्यक्रम शुरु  हो गया।


 इस दौरान आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया । राबर्ट्सगंज नगर में स्थित संत फ्रांसिस जेवियर्स चर्च में प्रभु यीशु की भव्य झांकी सजाई गई थी।फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा ने प्रार्थना कराई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर क्रिसमसडे की बधाई दी।


शुक्रवार की अलसुबह इसाई समुदाय के लोगों ने गिरिजाघरों में जाकर पूजन-अर्चन शुरू किया। दस बजे से हर समुदाय के लोगों ने गिरजाघर में जाकर प्रभु यीशु का दर्शन किया। यहां सजी झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी।


 दोपहर बाद इसाई समुदाय के लोगों ने मेहमानों के आवगभगत में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक मेहमानों के मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला शुरू रहा। उधर राकी प्ले स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस डे मनाया।


 इस मौके पर शिक्षका सरिता जायसवाल, सुमन जायसवाल और श्वेता पांडेय ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।  कायक्रम में आदित्य, आशीर्वाद, कान्हा, श्रेेयांश, नबी, ओम, श्रेणी आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।सोनभद्रः राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर स्थित संत जोसेफ चर्च में शुक्रवार को क्रिसमसडे का आयोजन किया गया।


 गिरजा घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। अर्धरात्रि के बाद प्रभु यीशु का जन्म होते ही चर्च मेें प्रार्थना सभा शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले में मिल कर क्रिसमसडे की बधाई दी।


 गिरिजाघर के बाहर इसाई समुदाय के लोगों ने सभी को केक वितरित कर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सिस्टर रेजी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed