{"_id":"67faae909216a024000536cc","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-126883-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
अनपरा नगर के वार्ड नंबर आठ ममुआर में एक युवक का शव कमरे में गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
ममुआर निवासी सूरज पनिका (27) शनिवार की शाम बाहर से घर में आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर सूरज की भाभी उसे बुलाने गई तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों को बुलाया।
खिड़की से झांककर देखा तो सूरज छत के पाइप में गमछे के सहारे लटक रहा है। किसी तरह खिड़की के रास्ते अंदर जाकर दरवाजा खोलवाया गया और फंदे से उतारकर युवक को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।