फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The bike slipped on the door, if asked to walk carefully, took my life

दरवाजे पर फिसली बाइक, संभल कर चलने को कहा तो ले ली जान

Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The bike slipped on the door, if asked to walk carefully, took my life
सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव में शुक्रवार की रात मामूली विवाद में मनबढ़ों ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति की जान ने ली। कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दरवाजे पर बाइक फिसलने के बाद सवारों को संभलकर चलने के लिए कहा था। मनबढ़ों द्वारा धारदार हथियार से किए गए हमले में दो महिलाओं समेत चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सेहुआ गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की देर शाम गांव का ही एक युवक अपने जीजा के साथ बाइक से घर जा रहा था। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बड़े भाई राजकुमार के दरवाजे पर फिसल गई। इस पर राजकुमार ने दोनों को हिदायत देते हुए संभल कर चलने के लिए कहा। इससे गुस्साए दोनों बाइक सवारों की राजकुमार से कहासुनी हुई। कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के लोग गोलबंद होकर दरवाजे पर पहुंचे और राजकुमार को गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा, राड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में राजकुमार (42), पत्नी किरण, कांति, भाई संत कुमार और शिवकुमार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अस्पताल में भर्ती घायलों का बयान दर्ज किया। सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर अंबिका, बच्चा, उसकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र मनोज, सनोज और रमाशंकर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed