फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The baton went on the defaulters, many consumers cut off the electricity connection

बकायेदारों पर चला डंडा, कई उपभोक्ताओं का कटा बिजली का कनेक्शन कटा

Mon, 21 Mar 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
The baton went on the defaulters, many consumers cut off the electricity connection
राबर्ट्सगंज अंबेडकर नगर में बिजली की जांच करते एक्सईएन एसे सिंह। - फोटो : SONBHADRA
दस हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को राबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर में दलबल के साथ एक्सईएन एसके सिंह ने उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर मीटर रीडिंग आदि की जांच की। इस दौरान बकाया जमा न करने पर कई उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप कर दी गई। वहीं कई बकायेदार घर से फरार हो गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बार-बार कहने के बाद भी बकाया जमा करने में रुचि न दिखाने वाले बकायेदारों की आपूर्ति ठप करने का निगम ने फरमान जारी किया है। इस आदेश के क्रम में राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड के अधिकारी और कर्मचारी बकायेदारों पर शिकंजा कसने में जुट गए हैं। प्रथम चरण में दस हजार से अधिक के बकायेदारों को बकाया जमा करने के लिए दबाव दिया जा रहा है। बड़े बकायेदारों की आपूर्ति ठप करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। सोमवार की सुबह दस बजे से राबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर मोहल्ले में अवर अभियंताओं समेत अन्य कर्मियों के साथ एक्सईएन एसके सिंह ने घर-घर जाकर जांच शुरू की। एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान करीब तीन सौ बकायेदारों की आपूर्ति ठप की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को करीब साढ़े तीन सौ लोगों की आपूर्ति ठप की गई थी। कार्रवाई से बचने के लिए बकायेदार बकाया बिल को जमा करें। कार्रवाई में एसडीओ अभिषेक कुमार, जेई सतीश यादव, अंबुज प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, कमलेश सिंह, संतोष दुबे, विनोद मौर्य, राजेंद्र बिंद, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed