{"_id":"b3173500870bfcaccbb11e4082ce0fe3","slug":"the-annual-exhibition-of-the-children-showed-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक प्रदर्शनी में बच्चों की दिखी प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक प्रदर्शनी में बच्चों की दिखी प्रतिभा
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Thu, 15 Jan 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज में बुधवार को वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न तरह के माडल प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के अध्यक्ष, मानव संसाधन अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक इंद्रजीत जोशी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में गृह विज्ञान, सिलाई, कंप्यूटर, कला एवं साहित्य, पुस्तक कला, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य एवं संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक माडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हिण्डाल्को के वरिष्ठ अधिकारियों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने प्रदर्शनी में बच्चों के माडलों का अवलोकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, रवींद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन और कार्यक्रम प्रभारी एचपी यादव के दिशा निर्देशन मे वार्षिक प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।