{"_id":"655b910185829e2f29029195","slug":"the-aim-is-to-make-india-a-developed-nation-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-6058-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य : अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य : अनुप्रिया
विज्ञापन
चोपन। जनजातीय गौरव दिवस पर सदर ब्लॉक के रुदौली गांव से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को चोपन ब्लॉक के जुगैल पहुंची। यहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागाें ने स्टॉल भी लगाए। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पात्रों को योजनाओं से लभान्वित कराते हुए स्वीकृत पत्र सौंपा।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जैसे आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं ठीक वैसे ही 100 साल पूरे होने तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाने के लिए पीएम मोदी संकल्पित हैं। आदिवासी समाज की तरक्की के बिना देश-प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। लिहाजा सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।
योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है, जिससे वह भी विकास का हिस्सा बने और देश को आगे ले जाने में योगदान दें। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न याेजनाएं और उपलब्धियां बताते हुए उसका लाभ लेने को प्रेरित किया। राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज के वंचित और पिछड़े लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी परेशानियां जानने की भी कोशिश हो रही है, जिससे उसे दूर कराया जा सके। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी केंद्रीय मंत्री ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में सांसद पकौड़ी लाल कोल, सीडीओ सौरभ गंगवार, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जगदीश पटेल, अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल, डीडीओ शेषनाथ चौहान, एसडीएम प्यारेलाल मौर्या, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।