फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The accused of kidnapping a girl child was arrested in an encounter

Sonebhadra News: बच्ची के अपहरण का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The accused of kidnapping a girl child was arrested in an encounter
रेणुकूट। छह साल की बच्ची के अपहरण के आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश चंद्रेश कुमार बैठा सोमवार की रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी में भर्ती कराया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को पिपरी क्षेत्र में टॉफी देने के बहाने छह साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। इस घटना में झारखंड के गढ़वा निवासी चंद्रेश कुमार बैठा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार रात धौकी नाला के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे पकड़कर पुलिस ने सीएससी म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बरामदगी में पुलिस को एक तमंचा और एक कारतूस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, एसआई राजेश जी चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed