फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Terrorists blew effigy

आतंकवादियों का फूंका पुतला

Tue, 08 Dec 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 08 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Terrorists blew effigy
देश के नागरिकों और जवानों के ऊपर हो रहे आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित हाइडिल मैदान के समीप वैश्य समाज एसोसिएशन के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने आतंकवादियों का पुतला फूंका। उन्होंने देश की सीमा पर दीवार बनाने की मांग की। मांगें पूर्ण न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए वैश्य समाज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि देश की सीमा पर आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमला किया जा रहा है। इसको देखते हुए सीमा पर दीवार बनाया जाना अति आवश्यक है, लेकिन भारत सरकार दीवार बनाने का सिर्फ आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन



कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के आड़ में हमारे देश केे जवानों के ऊपर बार-बार हमला कर रहा है। इसलिए भारत को पाकिस्तान टीम के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। ओबरा नगर अध्यक्ष अंजनी केशरी ने कहा कि भारत सरकार को आतंकवादियों का मुंह तोड़ जवाब देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार देश की सीमा पर हमला करने वाले आतंकवादियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करे। इस मौके पर नफजत खां, शिब्ली, ललित सोनी, श्याम, हनीफ खां, कौशल, बजरंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed