फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ten thousand rupees fine imposed for using polythene, notice issued to two

Sonebhadra News: पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर वसूला दस हजार जुर्माना, दो को नोटिस

Thu, 04 Jul 2024 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand rupees fine imposed for using polythene, notice issued to two
सोनभद्र। नगर पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नगर में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते पकड़े गए लोगों से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। दो लोगों को नोटिस दी गई। करीब आठ किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन भी बरामद हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि प्रतिबंध प्लास्टिक के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन दुकानों पर जांच कर नोटिस दी जा रही है। उन्हें पॉलीथिन की जगह कागज या जूट के थैले रखने को भी प्रेरित किया जा रहा है। जांच टीम में
विज्ञापन

सुजीत रावत, राजीव कुमार गुप्ता, सूरज मिश्रा, प्रिंस सोनकर, आदेश पाठक रहे।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हुई साफ-सफाई
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र क्षेत्र में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को भी साफ-सफाई की गई। नगर के अंबेडकर नगर, न्यू कॉलोनी सहित अन्य वार्डों में अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। सफाई कर्मियों की ओर से नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। मच्छरजनित रोगों से बचने के प्रति जागरूक किया। ईओ विजय कुमार यादव ने बताया कि 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed