फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ten claimants of Panchayat Assistant in every village

हर गांव में पंचायत सहायक के दस दावेदार

Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ten claimants of Panchayat Assistant in every village
सोनभद्र। जिले के 629 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों पर चयन होना है। इसके लिए डीपीआरओ कार्यालय, ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर आवेदन पत्र जमा कराए गए हैं। 629 पदों के लिए 6270 अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा किया है। शासन से जिला प्रशासन का मेरिट के आधार पर चयन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गांवों में विकास कार्यों को गति देने और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के मद्देनजर प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक पंचायत सहायक नियुक्त करने का निर्देश दिया है। जिले में बेरोजगारी का आलम यह है कि ग्राम पंचायत स्तर पर छह हजार रुपये मानदेय की नौकरी के लिए हजारों लोगों ने आवेदन किया है। जिले में 629 पंचायत सहायक नियुक्त किए जाने हैं। पंचायत राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राबट्र्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक पद के लिए 1135 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसी तरह से घोरावल विकास खंड में 999, चतरा में 619, नगवा में 415ं, करमा में 727, कोन में 326, चोपन में 343, दुद्वी में 628, म्योरपुर में 629 और बभनी विकास खंड में 449 लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन करने की तिथि समाप्त होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी की देखरेख में आवेदन पत्रों के सत्यापन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सितंबर से चयन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 629 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों पर चयन होना है। 629 पदों के लिए 6270 अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा किया है। मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। विशाल सिंह, डीपीआरओ सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed