सोनभद्र। राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक के पास टेंपो स्टैंड बनाये जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच के बैनर तले टेंपो मालिकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। मंच के नेता गिरीश पांडेय ने बताया कि राबर्टसगंज व्यापार मंडल की शिकायत पर पिछले कई दिनों से शाहगंज, घोरावल क्षेत्र से राबर्ट्सगंज आने वाले टेंपो को धर्मशाला चौराहा से डेढ़-दो किलोमीटर पहले कम्हारी गांव के सामने रोककर पुलिस सवारियों को उतार रही है। इससे परिजनों को धर्मशाला तक पैदल जाना पड़ता है। ऐसे में टेंपो को खड़ी होने से पटरी पर अतिक्रमण से बाजार में जाम लगता है। कहा यदि अतिक्रमण हटा दिया जाये तो जगह बन सकती है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी अभिषेक सिंह से हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए स्टैंड की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन करने एवं ज्ञापन सौपने वालों में अंशु पांडेय, सबलू, छोटू, आनंद मिश्रा, शकील हुसैन, इरफान, मोनू, संजय, अयातन, विनोद, साबिर, अनिल पटेल आदि शामिल रहे।