फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature crosses 41 degree, people suffering due to heat stroke

Sonebhadra News: तापमान 41 डिग्री के पार, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Sun, 21 May 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 41 degree, people suffering due to heat stroke
सोनभद्र। गर्मी के तेवर चढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। मौसम के इस मिजाज से उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार की समस्या बढ़ी है। हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तापमान 41 से 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। तेज धूप के कारण दोपहर में बाहर निकलना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। गमछा, टोपी आदि पहनने के बाद भी राहत नहीं मिल रही। गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। लू (हीट वेब) के शिकार होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को खान-पान से लेकर पहनावे में भी सावधानी बरतने पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों को लू व हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। एडीएम सहदेव मिश्र ने इसका सख्ती से पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन

खूब पानी पीएं, धूप में बाहर निकलने से बचें
सीएमओ डॉ. आरजी यादव ने बताया कि गर्मी में उच्च तापमान में ज्यादा देर तक रहने या गर्म हवा के झोंकों के संपर्क में आने पर लू लगती है। शरीर में पानी, नमक की कमी होने, बीपी, शुगर, मोटापा, पुरानी बीमारी की दशा में लू का खतरा ज्यादा रहता है। इससे शरीर के आंतरिक अंगों विशेष रूप से मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है। इससे शरीर में उच्च रक्तचाप उत्पन्न हो जाता है। हृदय के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न होता है। जो लोग एक या दो घंटे से अधिक समय तक उच्च तापमान अथवा गर्म हवा में रहते हैं, तो उनके मस्तिष्क में क्षति होने की संभावना प्रबल हो जाती है। ऐसी दशा में पूरी सावधानी बरतें। अधिक से अधिक पानी पीएं। अगर प्यास न लगा हो तो भी पानी पीते रहें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो सके। पसीना शोषित करने वाले हल्के वस्त्र पहनें। धूप में गमछा, चश्मा, छाता, टोपी व पैरों में चप्पल का उपयोग अवश्य करें। अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को गीले कपड़े से ढंके रहें तथा छाते का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed