फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager dies after coming into contact with a sagging high-tension wire in a field; angry locals block the road with the body.

Sonebhadra News: खेत में लटकते हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया चक्का जाम

Wed, 10 Jun 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after coming into contact with a sagging high-tension wire in a field; angry locals block the road with the body.
कोन तेलगुडवा मार्ग पर पिपरहवा चौराहे पर शव रखकर सडक जाम करते लोग। स्रोत स्वयं
स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव में मंगलवार को खेत में लटक रहे हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से संदीप कुमार (17) की मौत हो गई। बकरी चराने के दौरान वह तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पिपरहवा चौराहे पर शव को रखकर कोन-तेलगुड़वा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वह जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्राम पंचायत पड़रक्ष के टोला पिपरहवा निवासी रमाशंकर का पुत्र संदीप कुमार (17) मंगलवार की अपराह्न करीब तीन बजे खेत में बकरी चरा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान खेत के ऊपर करीब साढ़े चार फीट की ऊंचाई पर झूल रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव को पिपरहवा चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि झूल रहे हाईटेंशन तार को ऊंचा कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो यह हादसा नहीं होता। ग्रामीण मौके पर सक्षम अधिकारियों को बुलाने, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। शाम छह बजे तक जाम जारी था। कोन पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

वहीं माैके पर उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह ने पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर बिजली निगम से मिलने वाली लगभग 5 लाख की मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब 45 मिनट बाद जाम को समाप्त किया। शव को कोन पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दी है। आगे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
14 दिन पहले लाइनमैन की हुई थी मौत
महज एक पखवाड़े के अंदर बिजली निगम की लापरवाही के चलते करंट से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले करीब 14 दिन पूर्व कोन क्षेत्र के मिश्री गांव में लाइन मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक निविदा लाइनमैन की भी मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर जाम लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed