फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager dies after being hit by mini truck

मिनी ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Sat, 31 Jul 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by mini truck
शाहगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलाव गांव के पास शनिवार को मिनी ट्रक चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद मिनी ट्रक को थोड़ी दूर पर खड़ाकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चालक की तलाश की जा रही है। शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी हीरालाल गुप्ता की पुत्री मंजू (16) बेलांव गांव की तरफ जा रही थी। राजगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मिनी ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में किशोरी गंभीर रुप से घायल हुई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचा तो परिजन किशोरी को लेकर बाइक से अस्पताल की ओर रवाना हुए। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शेषनाथ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed