{"_id":"6883c561925579ff9c0c000e","slug":"teenage-girl-sold-in-moradabad-in-the-name-of-marriage-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131750-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शादी के नाम पर किशोरी को मुरादाबाद बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शादी के नाम पर किशोरी को मुरादाबाद बेचा
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की महिला अंजली ने 13 साल की उम्र में साल 2016 में खुद को मुरादाबाद ले जाकर शादी के नाम पर बेचे जाने का दो महिलाओं पर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया।
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 23 जुलाई की रात जिले की दो महिलाओं पर मानव तस्करी और महिला के ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में जिले की तारा देवी, सितारा के अलावा जोखन, ध्यान सिंह, चरण सिंह और ओमवती शामिल हैं।
कोतवाली प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि तहरीर में अंजली ने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। वह अपने भाई-बहनों के साथ रहती थी। पड़ोस की तारा देवी और सितारा भरोसे में लेकर उसे वर्ष 2016 में मुरादाबाद ले गई। उस समय अंजली 13 साल की थी। वहां तारा और सितारा ने पैसे लेकर चरण सिंह नामक युवक से मंदिर में जबरन शादी करा दी।
विज्ञापन
शादी के बाद वह ससुराल रहने लगी। वहां उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना, मारपीट और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। इस दौरान उसे तीन बच्चे हुए। अंजली ने बताया कि ससुराल में उसकी सास ओमवती दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करती रही। किसी तरह वहां से निकलकर नोएडा चली गई और घरों में काम करने लगी, लेकिन वहां भी चरण सिंह उसे परेशान करता रहा। करीब 10-11 वर्षों तक पीड़िता ने यह सब बर्दाश्त किया। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने बड़े भाई से संपर्क कर आपबीती सुनाई। जब पति और सास को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। वहां से रॉबर्ट्सगंज आकर उसने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर जिले की तारा देवी, सितारा के अलावा महिला के ससुराल पक्ष के जोखन, ध्यान सिंह, चरण सिंह और ओमवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।