फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teen dies due to poisoning

विषाक्त पदार्थ निगलने से किशोर की मौत

Fri, 30 Apr 2021 05:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Teen dies due to poisoning
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजमिलान में बृहस्पतिवार की रात एक किशोर ने अबूझ हाल में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बजरंगी (15) पुत्र रामचंद्र निवासी राजमिलान ने बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तत्काल एनटीपीसी रिहंद के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार घर से कुछ दूर बाउली के पास जाकर जंगली जड़ी खा लिया। जब काफी परेशान हुआ तो चिल्लाने लगा। हल्ला सुनकर जब घर वाले पहुंचे तो वह बेहोश हो गया था और तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed