फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Technical Employees Union tied the black lace

प्राविधिक कर्मचारी संघ ने काला फीता बांधकर किया कार्य

Thu, 11 Feb 2021 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Technical Employees Union tied the black lace
ओबरा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के परियोजना अध्यक्ष उमेश कुमार की अगुवाई में पिछले पांच दिनों से टेक्नीशियन कर्मी विभागीय कार्यों को काला पट्टी बांधकर करते हुए विरोध कर रहे हैं। संघ के उपाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा संवर्ग बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति में अहम भूमिका निभाता है और सरकार की बिजली योजनाओं को पूरा करने लिए कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करता है लेकिन ऊर्जा प्रबंधन टेक्नीशियनों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। इससे संवर्ग में प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संघ के उपसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक प्रबंधन समस्याओं का समाधान नहीं करता आंदोलन जारी रहेगा। इस शाखा अध्यक्ष उमेश कुमार, सचिव सुरेश यादव, घनश्याम चौरसिया, बल्लू राम, जितेंद्र कुमार, विनय कुमार, भारत सिंह, विनोद कुमार, राजाराम, प्रदीप कुमार, विश्राम मौर्य, अखिलेश गौतम, अशोक आजाद, राहुल वर्मा, राम उजागीर, शिव भूषण, मो. इम्तियाज, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed