फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Team visits to find mining opportunities

खनन के अवसर तलाशने को टीम ने किया दौरा

Thu, 11 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Team visits to find mining opportunities
सोनभद्र/ओबरा। बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में नए खनिज क्षेत्र के अवसर तलाशने के लिए खनन निदेशालय की पांच सदस्यीय टीम व राजस्व की टीम संयुक्त रूप से दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी खनन क्षेत्र का दौरा किया। टीमें किन-किन जगहों पर खनन कार्य कराया जा सकता है इसकी बिंदुवार रिपोर्ट तैयार की। उधर निदेशालय की टीम के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में मौजूद होने से खननकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। कई खदान और क्रशर प्लांटों में कामकाज भी ठप रहा।
विज्ञापन

बुधवार से निदेशक के निर्देशन में गठित टीम बिल्ली-मारकुंडी ओबरा क्षेत्र के रासपहाड़ी खनन क्षेत्र का अवलोकन किया। निरीक्षण करने वाली टीम में ज्येष्ठ खनन अधिकारी एसके सिंह, अमित कौशिक, सहायक भू- वैज्ञानिक आर.पी सिंह, दाऊद अंसारी सहित राजस्व निरीक्षक अमरेश, सर्वेयर जीके दत्ता, मानचित्रकार लक्ष्मी यादव, लेखपाल राजेश मिश्रा, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, जटा शंकर आदि लोग खनन क्षेत्र की तलाश के लिए जमीनों का चिन्हाकंन करने में जुटे रहे। उधर जिले में निदेशालय की टीम के मौजूद होने की वजह सूचना मिलते ही पट्टाधारक एवं खननकर्मी अलर्ट हो गए। नियमों को ताख पर रख कर खनन कार्य करने वाले कामकाज बंद करा दिए थे, क्योंकि उन्हें इसका डर था कि कहीं टीम उनके यहां छापेमारी न कर दें। वहीं लोढ़ी में स्थित खनन चेकपोस्ट पर तैनात कर्मी भी सर्तक होकर कामकाज करना शुरू करने लगे थे। बगैर परमिट के ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे ट्रकें मारकुंडी, सलखन, पटवध समेत अन्य स्थानों पर जगह-जगह खड़े हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed