फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers demands for close the school

छुट्टी में ड्यूटी न लगाने की मांग

Wed, 25 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Wed, 25 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers demands for close the school
School
गर्मी की छुट्टी में परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों का ड्यूटी लगाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर ड्यूटी से दूर रखने की मांग की। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में पहुंचे शिक्षकों ने डीएम को बताया कि बेसिक सचिव से प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी के साथ बातचीत हो चुकी है। सचिव की ओर से बताया गया है कि ग्रीष्मावकाश में एमडीएम बनवाने में शिक्षकों का सहयोग नहीं लिया जाएगा।  शिक्षकों को मात्र विद्यालय का मुख्य द्वार खुला रखना होगा। एमडीएम बनवाने का उत्तरदायित्व ग्राम प्रधान अथवा ग्राम शिक्षा समिति का है। शिक्षकों का कहना है कि 21 मई से 30 जून तक शासन के जरिए ग्रीष्मावकाश शिक्षकों को पूर्व में ही घोषित है।
विज्ञापन

बीएसए के जरिए गर्मी में शिक्षकों को एमडीएम बनवाने की जिम्मेदारी सौंपना शासनादेश के विपरीत है। ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी न लगाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में सत्यदेव, ददन, यशपाल, रामविलास, राजमोहन, संतोष, राजेश प्रेमी, शिवशंकर, प्रभात, वकील अहमद, त्रिलोकी, अजीत सिंह, आरिफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed