फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teacher MLC election: dispute over voter list disturbances

शिक्षक एमएलसी चुनाव : मतदाता सूची में गड़बड़ी पर हुई तकरार

Tue, 01 Dec 2020 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Teacher MLC election: dispute over voter list disturbances
राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज में वाराणसी खंड स्नातक शिक्षक मतदान स्थल पर मतदाता - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन के लिए मंगलवार को जिले में 34 बूथों पर मतदान हुआ। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज समेत कुछ अन्य मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची में नाम और पता गड़बड़ होने पर नोकझोंक हुई। मतदाता सूची में खामियां होने से चुनाव में मत प्रतिशत भी प्रभावित हुआ। मतदान कर्मियों ने मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम स्पष्ट रूप से लिखे थे, उन्हें ही मतदान की अनुमति दी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल और ओबरा तहसील क्षेेत्र में वाराणसी खंड शिक्षक चुनाव के लिए नौ मतदेय स्थलों पर मतदान कराया गया। यहां पर 1193 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। जिसमें 947 पुरूष व 246 महिला शिक्षक वोटर शामिल थीं। वहीं, वाराणसी खण्ड स्नातक के लिए 25 बूथ बनाए गए थे। कुल 16 हजार 432 मतदाताओं को मतधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करना था। इनमें 11,291 पुरुष और 5,141 महिला वोटर शामिल रहीं। उधर, सुबह आठ बजे से ही सभी मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हो गया। हालांकि मतदाता सूची में खामियां होने की वजह से तमाम मतदाता मतदान से वंचित रह गए। राजा शारदा महेश इंटर कॉलज राबर्ट्सगंज, विकास खंड कार्यालय घोरावल, विकास खंड कार्यालय चोपन, ओबरा इंटर कॉलेज, विकास खंड कार्यालय दुद्धी, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी समेत अन्य कई मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची मेें गड़बड़ी होने को लेकर कई मतदाताओं और मतदानकर्मियों में तकरार हुई। हालांकि पीठासीन अधिकारियों ने मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम व पता स्पष्ट रूप से लिखे थे, उन्हें ही मतदान करने दिया। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल थे, उन लोगों ने मतदान किया। मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत का मामला उनकी संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed