फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tazia should be made in prescribed size only

निर्धारित आकार में ही बनाया जाए ताजिया

Sat, 30 Jul 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tazia should be made in prescribed size only
कलेक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरुओ के साथ बैठक करते एडीएम सहदेव मिश्रा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। आगामी दिनों में कांवर यात्रा और मुहर्रम के मद्देनजर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सभी धर्मों के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए बिना अनुमति कोई भी आयोजन न करने की हिदायत दी गई। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीडीओ सौरभ गंगवार ने कहा कि मुहर्रम पर ताजिया निर्धारित आकार में ही बनाई जाए, ताकि उनको ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस विद्युत विभाग के एक्सईएन को निर्देशित किया कि ताजिया जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले ढीले तार कस दिए जाएं। पर्व के दौरान जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाए। निकायों के ईओ को कांवर यात्रा और मुहर्रम जुलूस वाले मार्गों की साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम-सीओ अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर त्योहार संपन्न कराएं। धर्मगुरुओं व पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद भी बनाए रखें। सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्म पर किसी प्रकार की अफवाह की सूचना मिले तो उस पर विश्वास न करें और उसके संबंध में तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं। बैठक में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed