फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tatanagar-Jammu Tawi Express will run on a diverted route.

Sonebhadra News: टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेगी

Tue, 10 Mar 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tatanagar-Jammu Tawi Express will run on a diverted route.
सोनभद्र। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली मंडल में शाहबाद मारकंडा एवं मोहरी स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण कई यात्री ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। मिर्जापुर-दिल्ली रूट की 18 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसमें सोनभद्र से होकर संचालित होने वाली मूरी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड के टाटानगर से जम्मू तक जाने वाली गाड़ी संख्या 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस का संचालन खुर्जा-दिल्ली-पानीपत-अंबाला कैंट वाया-खुर्जा-मेरठ शहर-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते 29 मई, 31 मई और तीन जून को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान इस ट्रेस्का अजायबपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, सब्जी मंडी, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, शाहबाद मारकंडा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। गाड़ी संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस
विज्ञापन

खुर्जा-दिल्ली-पानीपत-अंबाला कैंट वाया-खुर्जा-मेरठ शहर-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते 30 मई, एक जून और दो जून को संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन अजायबपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, सब्जी मंडी, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, शाहबाद मारकंडा पर नहीं रूकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 18102 जम्मू तवी-टाटानगर का संचालन परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट-पानीपत-दिल्ली -खुर्जा वाया-अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ शहर-खुर्जा से 30 मई, एक जून और तीन जून को संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन शाहबाद मारकंडा, कुरुक्षेत्र, करनाल, बाबरपुर, पानीपत, सोनीपत, सब्जी मंडी, दिल्ली, गाजियाबाद स्टेशन पर नहीं रूकेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 18310 जम्मू तवी-संबलपुर का संचालनन अंबाला कैंट-पानीपत-दिल्ली -खुर्जा

वाया-अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ शहर-खुर्जा के रास्ते 31 मई, दो जून और चार जून को किया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन शाहबाद मारकंडा, कुरुक्षेत्र, करनाल, बाबरपुर, पानीपत, सोनीपत, सब्जी मंडी, दिल्ली, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। इन ट्रेनों का संचालन सोनभद्र के रास्ते निर्धारित समय पर होगी। इसी तरह से दूसरे मार्ग की ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed