फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tanker overturned uncontrollably in the valley, Khalasi dies

घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर, खलासी की मौत

Sun, 19 Dec 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Tanker overturned uncontrollably in the valley, Khalasi dies
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शनिवार की रात डीजल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। चालक समेत दो लोग घायल हो गए। रात में पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर टैंकर में फंसे शव और घायलों को निकाला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को संत रविदास नगर जिले के औराई थाना क्षेत्र के कुनबीपुर गांव निवासी रोहित कुमार (27) खलासी का कार्य कर जीवकोपार्जन करता था। शनिवार को रोहित चंदौली जिले के अलीनगर से डीजल लोड कर बभनी जाने के लिए निकला। रात करीब 11 बजे चोपन थाना क्षेत्र मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर टैंकर करीब सौ फीट खाई में गिर गया। हादसे में टैंकर का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। रास्ते से गुजर रहे कुछ वाहनों के चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सदर कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने फोर्स को मौके पर भेजकर मदद शुरू कराई। पुलिसकर्मी कड़ी मशक्कत कर संत रविदास नगर जिले के सुरियावा निवासी चालक फुद्दुन खान (37) और खलासी रोहित को निकाल कर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने रोहित को देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि चालक को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गुरमा चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि टैंकर के परखचे उड़ गए। घटना की सूचना मृतक और घायलों के घरवालों को दे दी गई है। बता दें कि पूर्व में भी मारकुंडी घाटी में कई वाहन पलट चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस की ओर से हादसों पर रोक लगाने के लिए कोई उचित पहल नहीं की गई है। इस नाते अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पीछे घुसी बाइक, युवक घायल
घोरावल। शनिवार रात घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ चौराहे पर ट्रैक्टर की ट्राली में बाइक सवार युवक घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवद्वार निवासी सुनील (23) पुत्र मूलचंद को शनिवार रात घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि सुनील रिश्तेदारी में मिर्जापुर जिला के दीपनगर गया था।रात्रि में घर लौटते समय पेढ़ चौराहा पर बाइक के आगे चल रही ट्रैक्टर की ट्राली में अचानक वह घुस गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed