फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Take the positive things of the government to the public: Anamika

सरकार की सकारात्मक बातों को जनता तक पहुंचाएं: अनामिका

Thu, 19 Aug 2021 09:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Take the positive things of the government to the public: Anamika
सोनभद्र। भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज विधानसभा इकाई के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बूथों पर मजबूत टीम बनाने का निर्देश दिया। घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और सरकार की उपलब्धियां बताने की भी अपील की। सिविल लाइंस रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ने दो मंडल से पदाधिकारियों की कम उपस्थिति पर भी असंतोष जताया।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपना बूथ सबसे मजबूत और पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता कार्य करें। विपक्षियों के पास बताने के लिए कुछ नहीं है। वह सिर्फ जनता में भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनता तक सच्चाई पहुंचाएं। जिला प्रभारी केके सिंह ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस कारण पूरे देश की जनता भाजपा का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के मजबूत कंधों के साथ केंद्र और राज्य सरकार के जनहित में किए जा रहे कार्यों को बता कर फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। विधानसभा प्रभारी बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी ने मुझे दायित्व सौंपा है। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इसे पूरा किया जाएगा। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने की। अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की भाभी और जिला उपाध्यक्ष इं. रमेश पटेल के पिता के निधन पर शोक जताया गया। कार्यक्रम में विस्तारक योजना के प्रभारी नागेश्वर देव पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश गोयल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, उदयनाथ मौर्य, रामसुंदर निषाद, अमरनाथ पटेल, संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, शंभूनारायण, कैलास वैसवार, गुड़िया वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed