{"_id":"62322713e164950a3532999d","slug":"take-strict-action-against-those-selling-liquor-in-captivity-sp-sonbhadra-news-vns643630616","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी में शराब बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी में शराब बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : एसपी
विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में समीक्षा करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली और शब-ए-बरात को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में बुधवार को बैठक हुई। पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ गणमान्य लोगों और धर्मगुरुओं ने अपने सुझाव दिए। शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने के संबंध में एक-दूसरे के सहयोग की अपेक्षा की।
अध्यक्षता कर रहे एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 18 को रंग भरी होली और 19 को शब-ए-बरात है। सभी त्योहार को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। कोई भी त्योहार हमें भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है। इसे इसी रूप में मनाएं। उन्होंने सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहने का निर्देश दिया। शराब की दुकानों की रेंडम चेकिंग के लिए कहा। थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब बंदी के दिन अवैध तरीके से सरकारी दुकानों से शराब की बिक्री न होने पाए। अगर कहीं भी अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होली के दौरान डीजे व साउंड सिस्टम निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजाएं। आम नागरिकों के आवागमन में अवरोध पैदा करने वालों पर कार्रवाई होगी। एडीएम राकेश सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवागमन के रास्तों पर लटकते विद्युत पोल व तारों को हर हाल में व्यवस्थित करवा लें जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पर्व के दौरान निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित किया जाए। सभी निकायों के ईओ को साफ-सफाई बेहतर करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
चौराहों पर गश्त बढ़ाएं, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाएं
पुलिस लाइंस चुर्क में बुधवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि अराजक तत्वों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्लू के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करें।
सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखें। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, अराजक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में एएसपी विनोद कुमार, एएसपी विजय शकंर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी, पिपरी प्रदीप सिंह चन्देल, ओबरा शंकर प्रसाद, दुद्धी रामाशीष यादव, घोरावल संजीव कटियार, सदर आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरुओं के साथ बैठक करते एडीएम और एसपी।- फोटो : SONBHADRA