फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Take action by marking the chaotic elements,

अराजक तत्वों को चिन्हित कर करें कर्रवाई, डीएम

Sun, 28 Feb 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Take action by marking the chaotic elements,
सोनभद्र/शाहगंज। सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गई। कुछ मामलों का निस्तारण टीम भेजकर कराया गया और कुछ के निस्ताण के लिए टीम बनायी गई। सबसे ज्यादा मामला राजस्व के आए।
विज्ञापन

शाहगंज में सुनवाई करते हुए डीएम अभिषेक सिंह और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मातहतों को पंचायत चुनाव के मद्देनजर अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए। पुलिस को राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर जाकर भूमि संबंधित विवादों का निस्तारण करने का फरमान जारी किया डीएम और एसपी के समक्ष सिर्फ एक फरियादी ने पहुंच कर मदद की गुहार लगाया। अधिकारियों ने मातहतों को पीड़ित के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराया। सदर कोतवाली में एसडीएम के.एस पांडेय और सीओ राजकुमार तिवारी के समक्ष तीन राजस्व से संबंधित प्रकरण पहुंचा। सुनवाई करने के बाद फोर्स के साथ सीओ मुसही में अवैध कब्जा हटवाने के लिए चले गए। जब तक अधिकारी वहां थे तब तक राजस्व कर्मियों ने ही अन्य फरियाद सुनी। चोपन: थाने में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी ओपी सिंह ने सुनवाई की। यहां पर जमीन से जुड़े दो पार्थना पत्र पहुंचे, जिसमें एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं राजस्व कर्मयों को एक मामले का हल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। एडीएम ने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। ताकि सरकारी जमीन को खाली कराई जा सकें। दुद्धी: कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एडीएम रमेश कुमार ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। सुनवाई के दौरान भूमि से संबंधित 12 मामले पहुंचे, जिसमें महज एक मामले का निस्तारण ही मौके पर हुआ। एसडीएम ने चार मामले के निस्तारण के लिए टीम मौके पर भेजा। पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed