फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Takan?k? s?can?'?? k? s?k?ara m?? y?gad?na ahama The sector contributes significantly to the technical information

तकनीकी सूचनाओं का सेक्टर में योगदान अहम

Fri, 30 Jan 2015 11:10 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Fri, 30 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
 Takan?k? s?can?'?? k? s?k?ara m?? y?gad?na ahama The sector contributes significantly to the technical information
हिंडालको रेणुसागर पावर डिवीजन के तत्वावधान में गुरुवार की शाम विभागीय प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय मेटल्स पावर कांफ्रें स का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हिंडाल्को के चीफ  आपरेटिंग आफिसर डीके कोहली ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जिसके जरिए हम अपनी तकनीकी जानकारी को दूसरे संस्थानों से साझा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर तकनीक का है। ऐसे में तकनीकी सूचनाएं पावर संस्थानों की उन्नति में अहम साबित होंगी। इससे पूर्व हिंडाल्को के एमडी और डिप्टी एमडी के संदेश को सुनाते हुए अनुकरण पर बल दिया गया।
विज्ञापन


 इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों की ओर से बनाई गई पावर मैगजीन का विमोचन किया गया। रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष आर के गुप्ता ने हिंडाल्को एवं अन्य कारपोरेट से पधारे लोगों का स्वागत करते हुए तकनीकी सूचनाओं के आदान-प्रदान की जरूरत पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडालको रेणूकूट, महान अल्युमिनियम, आदित्य अल्युमिना, उत्कल अल्युमिना, हीराकुंड पावर, एबीसीआईएल रेणुकुट, मूरी, आदित्य बिड़ला केमिकल रेहला सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने नवीनतम प्रौद्योगिकी और पावर एनर्जी सिस्टम पर प्रकाश डाला।

संचालन हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन के उपाध्यक्ष (एचआर) जीडी रोड्रिक्स ने किया।
इस दौरान रेणुपावर क्लब, महिला क्लब और कोलकाता से आए क्रिएशन डांस ग्रुप के नामचीन कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed