फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tableau taken out on Radha Ashtami, welcomed with flowers

Sonebhadra News: राधा अष्टमी पर निकली झांकी, फूलों से स्वागत

Mon, 01 Sep 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tableau taken out on Radha Ashtami, welcomed with flowers
रेणुकूट। राधा अष्टमी पर नगर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। मुर्धवा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण से रविवार की देर शाम भव्य झांकी एवं कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

राधा अष्टमी पर रविवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन और भजन-कीर्तन के बाद मंदिर से राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी के आगे बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश सिर पर धारण किए चल रही थीं। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। झांकी यात्रा राधा-कृष्ण मंदिर से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गों रेणुकूट बाजार, बस स्टैंड और अन्य स्थानों से होते हुए रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची। जगह-जगह व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने फूल वर्षा कर झांकी और कलश यात्रा का स्वागत किया। हनुमान मंदिर प्रांगण में झांकी के पहुंचने पर भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को प्रसाद दिया। यात्रा में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed