फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Swami Prasad is a hired wrestler

भाड़े के पहलवान हैं स्वामी प्रसाद, मलाई न मिलने पर याद आता है धर्म : डॉ. संजय

Fri, 29 Dec 2023 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Swami Prasad is a hired wrestler
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को भाड़े का पहलवान कहा है। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में डॉ. संजय ने सपा नेता के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि यह लोग जब तक मलाई खाते हैं, तब तक धर्म गाते हैं और मलाई नहीं मिलती तो अधर्मी समझाने लगते हैं।
विज्ञापन

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि सपा ऐसे ही कुछ और भाड़े के पहलवानों को रख ले तो पार्टी का बंटाधार होते देर नहीं लगेगी। उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भी तंज कसा। कहा कि लोकतंत्र में जनता न्याय करती है। मोदी ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, इलाज, आवास जैसी सुविधाएं देकर न्याय किया है। वर्ष 2024 के चुनाव में जनता कांग्रेस को बता देगी कि सही न्याय करने वाला कौन है। इंडिया गठबंधन को दलों का कब्रिस्तान बताते हुए कहा कि इस गठबंधन में दल तो मिले हैं, लेकिन दिल किसी के नहीं मिले। श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी को गर्व का दिन करार देते हुए इस पर निमंत्रण के नाम पर राजनीति करने वालों को बाज आने की नसीहत दी।
विज्ञापन

पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज को किया गुमराह
चोपन। विधान सभा ओबरा के ग्राम पंचायत करगरा में निषाद पार्टी की ओर से आयोजित संवैधानिक मछुआ एससी आरक्षण जनसंपर्क अभियान सभा में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते 13 जनवरी को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित रैली में पहुंचने की अपील की। कहा कि पूर्व की सपा, बसपा की सरकारों ने मछुआ आरक्षण के मामले पर समाज को केवल गुमराह किया। इस मौके पर अमेरिकन बिंद, दयाशंकर साहनी, संतोष साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed