फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspected young man dies recently

संदिग्ध हाल में युवक की मौत

Thu, 29 Oct 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Suspected young man dies recently
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव के गोवराटोला में गुरुवार की शाम घर में बड़ेर से लुंगी के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रामसुंदर (38) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्वी ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सांय करीब चार बजे रामसुंदर अपने घर के एक कमरे चला गया। परिजनों ने सोचा सो रहा होगा। लेकिन शाम छह बजे तक वह बाहर नहीं निकला तो घरवाले कमरे में गए तो देखा वह बड़ेर से लटक रहा था। उसकी मौत होने से तीन लड़की और दो लड़के अनाथ हो गए। ग्राम प्रधान मझौली मोतीलाल ने बताया कि रामसुंदर मजदूरी कर जीवकोपार्जन करता था। अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया कुछ समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed