{"_id":"615f3c038ebc3e05c56b5eae","slug":"surrendered-roadways-buses-will-then-run-on-the-roads-sonbhadra-news-vns6160157107","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सड़कों पर दौड़ेंगी सरेंडर की गई रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सड़कों पर दौड़ेंगी सरेंडर की गई रोडवेज बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोरोना काल में घाटे के कारण परिवहन निगम ने रोडवेज की 15 बसों को सरेंडर कर दिया था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद सभी बसों को सड़क पर फिर से उतारने की तैयारी है। इन बसों के संचालन से ग्रामीण रूटों पर साधन की कमी दूर होगी। कोन, विंढमगंज, महुली के साथ अन्य ग्रामीण रूटों पर आने जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
सोनभद्र डिपो में मौजूदा समय में करीब 60 रोडवेज बसें शामिल हैं। लॉकडाउन के बाद कम यात्री निकलने और घाटे को देखते हुए डिपो की 15 बसें सरेंडर कर दी गई थीं। वहीं करीब पांच-छह बसें खराब हो गई थीं। इस नाते मुश्किल से 38 से 40 बसों का ही संचालन हो पा रहा था। अब त्योहारी सीजन में सामान्य स्थिति होने पर सरेंडर की गई बसों को फिर से सड़कों पर दौड़ाने की तैयारी चल रही है। सोनभद्र डिपो के एआरएम एके सिंह का कहना है कि सरेंडर की गई 15 में से चार बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। शेष बसों को भी जल्द सड़क पर उतारा जाएगा।
विंढमगंज व महुली रूट पर बंद है संचालन
कोरोना महामारी के दौरान बसों के सरेंडर कर दिए जाने से जिले के कोन, विंढमगंज, महुली, राबर्ट्सगंज-खलियारी सहित अन्य मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया था। वहीं ओबरा, शक्तिनगर-वाराणसी रूट पर बसों की संख्या कम कर दी गई थी। अब बसों के सरेंडर मुक्त होने से इन रूटों पर पहले की तरह बसों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
स्थिति सामान्य होते देख कोरोना महामारी के दौरान सरेंडर की गई बसों का संचालन पुन: शुरू किया जा रहा है। ग्रामीण रुटों पर साधन की कमी दूर होगी। - एके सिंह, एआरएम, सोनभद्र डिपो।