फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Surprise inspection of schools, strict action taken

Sonebhadra News: स्कूलों का करें औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षकों पर हो सख्त कार्रवाई

Sat, 30 Sep 2023 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of schools, strict action taken
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम ने जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति व एमडीएम जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक की। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भ्रमणशील रहकर विद्यालयों का रेंडम निरीक्षण करें। जहां शिक्षक लगातार अनुपस्थित मिलें, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने पर संबंधित बीडीओ की जिम्मेदारी तय करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन भी जिन अधिकारियों द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण व अन्य जरूरी कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है, उन्हें स्पष्टीकरण जारी किया जाय। जिले में नव निर्मित प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड विभाग की ओर से निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने की बात सामने आई। डीएम ने संबंधित निर्माण एजेंसी के अवर अभियंता के विरूद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्राचार करने को कहा। ऑपरेशन कायाकल्प योजना प्रगति रिपोर्ट बेहतर न होने पर संबंधित को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश बीएसए को दिया। कहा कि कार्यपद्धति में सुधार न आने पर वेतन भुगतान पर रोक लगाई जाय। डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय समय से खोले जाएं और देर से आने वाले अध्यापक संपर्क अभियान के तहत बच्चों व अभिभावकों से संपर्क करते हुए ससमय निर्धारित रूप से विद्यालय में उपस्थिति के लिए प्रेरित करें। कहा कि जो विद्यालय के भवन जर्जर की स्थिति में हैं, उसकी मानिटरिंग सही नहीं पाई जाती तो संबंधित अधिकारी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के भी बीएसए को निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, बीएसए नवीन कुमार पाठक, एसीएमओ डाॅ. आरजी यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed