{"_id":"684324acf19f4fe1580bd702","slug":"surgery-department-will-run-in-l-2-hospital-of-medical-college-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-129418-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मेडिकल काॅलेज केे एल-2 अस्पताल में चलेगा सर्जरी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मेडिकल काॅलेज केे एल-2 अस्पताल में चलेगा सर्जरी विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल काॅलेज अस्पताल में सेवाएं और संसाधनों की बढ़ोतरी में प्रशासनिक अमला जुटा है। अब पुराने जिला अस्पताल में संचालित सर्जरी विभाग को मेडिकल काॅलेज के एलटू अस्पताल में संचालित किया जाएगा। ऑपरेशन वाले मरीजों के लिए विशेष वार्ड का इंतजाम होगा। इसकी पहल तेज हो गई है।
मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में पहले रोजाना 600 से 700 मरीज पहुंचते थे। यह संख्या अब लगभग दोगुनी हो गई है। कुछ माह पूर्व विभाग ने प्राचार्य प्रो. एसके सिंह के निर्देश पर दंत, जबड़ा और ओरल कैंसर (मुंह का कैंसर) विभाग को एल-2 अस्पताल में शिफ्ट किया था। इसके बाद हड्डी और मेडिसिन विभाग को भी वहां स्थापित कर दिया गया। हालांकि सर्जरी के मरीजों को अभी तक जिला अस्पताल के पुराने वार्ड में भर्ती किया जाता था। सामान्य मरीजों के साथ सर्जरी के मरीजों के भर्ती होने पर कई बार ऑपरेशन वाले मरीजों में इन्फेक्शन फैलने का खतरा बना होता है। अस्पताल के विस्तार के तहत अब जिला अस्पताल के बजाए सर्जरी विभाग का संचालन भी एल-टू अस्पताल में होगा। इसकी तैयारी तेज हो गई है। पहले चरण में ओपीडी को दो दिन पहले शिफ्ट किया गया था। अब एलटू अस्पताल के दूसरे तल पर सर्जरी का विशेष वार्ड भी तेजी से तैयार किया जा रहा है। जहां अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त बेड के साथ ही अन्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही विभाग का अलग से ऑपरेशन थियेटर तैयार किया जा रहा है। इसमें करोड़ों की कई आधुनिक मशीनें भी मंगाई जा रही हैं। इससे गंभीर ऑपरेशन भी जिले में हो सकेंगे। जबकि पूर्व में ओटी में भी कई संसाधनों का अभाव था। वार्ड में कार्डिअक माॅनिटर भी लगाए जाएंगे। इससे इलाज में होने वाली कई प्रकार की दिक्कतें दूर होंगी। यहां अन्य सुविधाओं को भी दुरूस्त किया जा रहा है। जिला अस्पताल में अब तक दिन में ही ओटी की सुविधा मिलती थी। आने वाले दिनों में एलटू अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान तत्काल ओटी की सुविधा भी मिलेगी।
बिचौलियों पर कसेगा शिकंजा
सर्जरी वार्ड के एलटू अस्पताल में जाने से बिचौलियों पर भी शिकंजा कसेगा। दूसरे तल पर वार्ड होने से मरीजों और तिमारदारों को गार्डों के सामने से गुजरना होगा। ऐसे में बिचैलियों की पहुंच भी सीमित होगी। अभी तक जिला अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को बिचौलिए गुमराह कर निजी अस्पतालाें में लेकर चले जाते थे।
विज्ञापन
मरीजों को बेहतर लाभ देने के उद्देश्य से एलटू अस्पताल में सर्जरी विभाग को शिफ्ट करने का काम तेजी से चल रहा है। मरीजों के लिए लगातार संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें जिले में ही बेहतर-बेहतर से उपचार एक छत के नीचे मिल सके। - प्रो.एसके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल काॅलेज।