फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Surendra Nath Valmiki, chairman of the State Safai Karamcharis Commission, will come tomorrow in Sonbhadra

कल आएंगे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि

Tue, 15 Dec 2020 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Surendra Nath Valmiki, chairman of the State Safai Karamcharis Commission, will come tomorrow in Sonbhadra
सोनभद्र। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि बुधवार 16 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर जिले में आएंगे। वह बुधवार को सुबह 11 बजे निरीक्षण भवन राबर्ट्सगंज पहुंचेंगे। यहां वह सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बात करेंगे। इसके बाद अपराह्न दो बजे पिपरी पहुंचेंगे। यहां सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बात करने के बाद रिहंद डैम जाऐंगे। पिपरी में वाल्मीकि पार्क में समाज के लोगों की समस्या सुनेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपराह्न 2.45 बजे वह हिंडालको पहुंचेंगे। यहां सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कर्मचारियों की बस्तियों का निरीक्षण करेंगे। अपराह्न तीन बजे वह हिंडालको के महाप्रबंधक संग बैठक करेेंगे। शाम चार बजे अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रेणुकूट के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बृहस्पतिवार को सुबह 10.30 बजे से कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद प्रेसवार्ता करेंगे। दोपहर 12 बजे ग्राम मुसही स्थित जितेंद्र वाल्मीकि के आवास पर जाएंगे। वहां से वह गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed