फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supply stalled for five days, angry people jammed

पांच दिन से आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Thu, 02 Jun 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Supply stalled for five days, angry people jammed
महुली में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने वालो को समझाती पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी ब्लॉक के महुली क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर महुली, पतरिहा, फुलवार, पोलवा समेत कई गांवों के उपभोक्ताओं ने महुली में बस अड्डे के पास रींवा-रांची राजमार्ग चक्काजाम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नाराज लोगों ने बिजली के जर्जर तारों और खंभों को बदले जाने की मांग की। चेताया कि शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर घंटे भर बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि पांच दिन पहले आई तेज आंधी के कारण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। उसी दिन से बिजली कर्मी आपूर्ति को बहाल करने का दम भर रहे हैं लेकिन बृहस्पतिवार की दोपहर तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। कहा कि सप्ताह भर से ठीक ढंग से बिजली नहीं मिल रही है। जरा सा भी हवा चलने पर जर्जर तार और खंभे टूट कर गिर जाते हैं और आपूर्ति ठप हो जाती है। पूर्व में कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दिया है। अमित कुमार ने कहा कि गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं गांवों में टैंकरों से पानी की होने वाली सप्लाई भी बंद हो गई है। फुलवार ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि उमस भरी गर्मी ने रातों की नींद और दिन का चैन छीन रखा है। आपूर्ति बंद होने पर विभाग के अधिकारियों को फोन किया जाता है तो फोन नहीं उठाते है और न ही कुछ बताया जाता है। उधर जाम लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। उधर जाम लगने की सूचना मिलने पर विंढमगंज थाना के उपनिरीक्षक गोपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर नाराज लोगों को समझाया। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद दारोगा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम हटवाया। आवागमन ठप होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। प्रदर्शन करने में अरविंद जायसवाल, कलामुद्दीन, विवेक कुमार, विरेन्द्र कनौजिया, राजकिशोर, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार कनौजिया, विकास कुमार, पंकज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed