फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supply stalled for 24 hours, darkness in many villages

24 घंटे से आपूर्ति ठप, कई गांवों में छाया अंधेरा

Mon, 21 Feb 2022 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
Supply stalled for 24 hours, darkness in many villages
बभनी के सैकड़ों गांवों में तीस घंटे से बिजली गुल है। विद्युत पोल गिरने से ध्वस्त हुई आपूर्ति सोमवार की शाम तक सुचारु नहीं हो पाई थी। बिजली कटौती से पानी के लिए उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र में बिजली के तार और पोल जर्जर हो चुके हैं। इससे आए दिन बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी होती रहती है। कभी तार टूटकर गिर जाता है तो कभी बिजली का पोल धराशाई हो जाता है। इंसुलेटर और जंफर में खराबी तो आम बात है। बिजली आपूर्ति ठप होने से बभनी, बचरा, बडहोर, असनहर, संवरा, डूभा, राजासरई, नधिरा, चपकी, भंवर, आसनडीह, चौना, बैना, कोंगा, सागोबांध, रंदह, झनकपुर, सागसोती, इकदीरी, खोतोमहुआ, पोखरा, दरनखांड, खैराडीह, बरवें, घघरा, घघरी सहित सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया है। बिजली न होने से लोगों को पानी की समस्या हो गई है। मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उपभोक्ताओं में उमेश चंद्र पांडेय, पवन दूबे, एससी पांडेय, रणबहादुर, अशोक कुमार, सुनील कुमार आदि का कहना है कि सप्ताह भर लाइन सही चलने के बाद कोई न कोई खराबी आ जाती है और बिजली गुल हो जाती है। इस संबंध में अवर अभियंता बिहारीलाल ने बताया कि बिजली का पोल गिरने से दिक्कत आई है। विद्युत पोल को सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed