फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supply restored in Shaktinagar area after 20 hours

शक्तिनगर क्षेत्र में 20 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

Fri, 30 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Supply restored in Shaktinagar area after 20 hours
शक्तिनगर। इलाके की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दूसरे दिन भी प्रभावित रही। कुछ क्षेत्रों में 20 घंटे बाद आपूर्ति बहाल जरूर हुई, लेकिन बार-बार ट्रीप होती रही। इसके चलते गांवों व कस्बों के लोग बिन बिजली बेहाल रहे। क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था लंबे समय से भगवान भरोसे है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तेज हवा के झोंकों ने रही सही कसर पूरी कर दिया। इसके बाद दो दर्जन रिहायशी व बाजार क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति ठप होने से कोरोना काल में घरों में कैद लोग बिजली पानी के लिए बेचैन हो गए। बिजली आपूर्ति न होने से आंबेडकर नगर, बस अड्डा बाजार, चिल्काडांड गांव, चिल्काटांड बाजार, पीडब्ल्यूडी मोड़, खडिय़ा, कोटा, तारापुर, परसवार राजा व परसवार चौबे सहित अन्य स्थानों के निवासियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। यूपीपीसीएल के कर्मचारियों की मानें तो समस्या परसवार चौबे व तारापुर के बीच हाइटेंशन तार पर पेड़ की डाल गिरने से पैदा हुई। इसके बाद खड़िया व शक्तिनगर फीडर से होने वाली आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट को तलाश करने के बाद कार्य शुरू हुआ और अलग-अलग क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल करने की कोशिशें की गई। शुक्रवार शाम तक आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास जारी रहा। यूपीपीसीएल के अवर अभियंता ने बताया कि तेज हवा की वजह से आपूर्ति लाइन में कई जगह दिक्कत आई है दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed