{"_id":"616d6f1f55c19864e31c85d3","slug":"supply-of-coal-from-rail-rake-started-relief-to-anpara-sonbhadra-news-vns617788751","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रैक से कोयले की आपूर्ति शुरू, अनपरा को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रैक से कोयले की आपूर्ति शुरू, अनपरा को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल रैक से कोयले की आपूर्ति शुरू होने के बाद अनपरा परियोजना को कोयला संकट से आंशिक राहत मिली है। कोयला आपूर्ति को लेकर रेलवे के बाद परियोजना प्रबंधन ने सोमवार को एनसीएल प्रबंधन के साथ भी बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
भुगतान संबंधी समस्याओं के कारण अनपरा परियोजना को रेल रैक से कोयले की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इससे परियोजना में कोयले का स्टॉक लगातार कम हो रहा था। रविवार को अनपरा बी परियोजना में महज आधे दिन का स्टॉक शेष रह गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्पादन निगम के साथ परियोजना प्रबंधन भी लगातार रेलवे व एनसीएल प्रबंधन के संपर्क में था। रविवार को रेलवे के एडीआरएम के साथ परियोजना प्रबंधन की हुई बैठक में दो रेल रैक कोयला आपूर्ति पर सहमति बनी थी। अनपरा परियोजना प्रबंधन के अनुसार कोयला संकट को देखते हुए सोमवार को एनसीएल प्रबंधन की ओर से भी अपनी सहमति दे दी गई है। रविवार को परियोजना को 40239 एमटी कोयला प्राप्त हुआ है। इससे परियोजना में कोयले का स्टॉक भी 49755 एमटी से बढ़कर 60206 एमटी हो गया है। हालांकि कोयला संकट के कारण लोड कम करने के साथ ही इस समय प्रदेश में बिजली की मांग में कमी से परियोजना को थर्मल बैकिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।