{"_id":"6262ee8c5fe43265cf4edd4f","slug":"superintending-engineer-inspected-kanhar-project-sonbhadra-news-vns649725739","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता ने किया कनहर परियोजना का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता ने किया कनहर परियोजना का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना के स्पिलवे मुख्य बांध पर गेट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के 25 को गृह जनपद मिर्जापुर आगमन के मद्देनजर विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। शुक्रवार को परियोजना के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने कनहर परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मुख्य गेट के प्रथम चरण में 14, 15 और16 नंबर गेट पर हाइड्रोलिक हब और आर्म लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही बाई रॉकफिल शुरू कराने के लिए बीच नदी में ग्राउटिंग और ट्रीटमेंट का काम चल रहा है। संभावना जताई कि आगामी 25 अप्रैल को जलशक्ति मंत्री गृह जनपद भ्रमण के दौरान इस परियोजना के निर्माण कार्य का भी जायजा ले सकते हैं। संभावित दौरे के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी 16 गेट का कार्य समाप्त करने में दो माह का समय लग सकता है। प्रति गेट में सात प्लेट लगने हैं। गेट संख्या 15 में दो प्लेट लगाया गया है, जबकि 14 एवं सोलह में हाइड्रोलिक हब एवं आर्म लगाया जा चुका है। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि वे जून के पूर्व नदी के बीच होने वाले सभी कार्य पूर्ण कर लें, जिससे नवंबर से बांध बांधने की प्रक्रिया शुरू किया जा सके।