फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Summer schools are rescheduled

गर्मी में स्कूलों का समय बदला जाए

Tue, 12 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 12 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Summer schools are rescheduled
उरमौरा स्थित बीएसए कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य।
 प्रचंड गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के संचालन का समय सारिणी बदलने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को शिक्षकों ने उरमौरा स्थित बीएसए दफ्तर और कलेक्ट्रेट में धरना दिया। शिक्षकों ने डीएम को संबोधित 12 सूत्री मांगपत्र कार्यालय को सौंपा। 
विज्ञापन



उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे जिलाध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने कहा कि भयंकर गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के संचालन का समय सुबह सात बजे से सुबह 11 बजे तक होना चाहिए। गर्मी के चलते छात्र संख्या घट गई है, बच्चे बीमार हो रहे हैं। कहा कि तीन माह गुजरने के बाद भी अभी तक अवकाश तालिका जारी नहीं की गई, जिसे तत्काल जारी किया जाए।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि जिले के एबीआरसी के पद पर कार्यरत शिक्षकों का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद नवीन चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। एनपीआरसी के पदों पर नियमानुसार वरिष्ठ शिक्षकों की उपेक्षा कर कनिष्ठ चहेते शिक्षकों से कार्य कराया जा रहा है। इसे संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि विद्यालय संचालन और कार्यालयी कार्यों के नाम पर सभी प्रकार की संबद्धता को तत्काल समाप्त किया जाए। महामंत्री धीरेंद्र पति तिवारी, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, गिरिश द्विवेदी, कमलेश सिंह, उदित नारायण, अवधेश, फेंकूराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed