फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suhagins worship Vat Savitri, wishing for husband's long life

सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा, मांगा पति की दीर्घायु

Mon, 30 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Suhagins worship Vat Savitri, wishing for husband's long life
विण्ढमगंज क्षेत्र में वट वृक्ष की पूजा में कथा श्रवण करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सुहाग की रक्षा की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को सोमवती अमावस्या और वट सावित्री की पूजा की। वट वृक्ष पीपल और बरगद के पेड़ के फेरे लगाते हुए कच्चे धागे लपेटकर महिलाओं ने विधि विधान से पूजा की। इसके बाद ब्राह्मण भोज कराते हुए श्रद्धा के अनुसार दान पुण्य की। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल स्थित केडिया हनुमान मंदिर परिसर, दरोगा जी की गली, दंडइत बाबा मंदिर परिसर के साथ ही कम्हारी गांव स्थित बरगद के पेड़ के नीचे पीपल के पेड़ के नीचे महिलाओं ने सुबह सोमवती अमावस्या पर पूजन किया। सावित्री एवं सत्यवान से जुड़ी कथा सुनीं। आचार्य पंडित वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि वट सावित्री एवं सोमवती अमावस्या पूजन महिलाएं सुहाग की रक्षा के लिए करती हैं। दोनों पर्व एक ही दिन पड़ने की वजह से और भी खास हो गया। विंढमगंज के मां काली मंदिर परिसर से सट बरगद के वृक्ष के नीचे पंडित राजू रंजन तिवारी ने पूजा कराते हुए कहा कि वट सावित्री का व्रत सौभाग्यवती महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत में आम, केला, चना, पूरी, खरबूजा, पुआ आदि इन सभी चीजों से वट वृक्ष की पूजा की जाती है। जब व्रत पूरा हो जाता है, तब इन्हीं चीजों को खाया जाता है। दुद्धी नगर पंचायत और कोन क्षेत्र के साथ ही चोपन, घोरावल, करमा, रामगढ़, रेणुकूट, शक्तिनगर के अलावा गांवों में सोमवती अमावस्या एवं वट सावित्री की पूजा सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed