फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Success

जिले के दो बच्चों को मेरी उड़ान प्रतियोगिता में मिली सफलता

Wed, 15 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Success
घोरावल। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय मेरी उड़ान प्रतियोगिता में जिले के दो विद्यार्थियों ने पूरे प्रदेश में सफल होने वाले 100 लोगों की सूची में जगह बनाई है।इनमें से एक छात्रा घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी में कक्षा चार में अध्ययनरत है, जबकि दूसरा छात्र चोपन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंदुरिया में कक्षा आठ में पढ़ाई करता है।खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय ने बताया कि जून में विभाग द्वारा विद्यार्थियों में रचनात्मक कौशल के विकास के लिए प्राथमिक और जूनियर वर्ग के लिए राज्यस्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में चित्रकला प्रतियोगिता, लघु कथा लेखन, निष्प्रयोज्य सामग्री से आर्ट एंड क्राफ्ट का निर्माण आदि विषय थे। मंगलवार को मेरी उड़ान प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई। पूरे प्रदेश से 100 छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल किया, जिनमें से सोनभद्र के दो लोग शामिल हैं। प्राथमिक वर्ग में घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी में कक्षा 4 की छात्रा अंकिता पुत्री अवधेश मौर्या ने आर्ट एंड क्राफ्ट में सफलता हासिल किया, वहीं जूनियर वर्ग में चोपन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया में कक्षा 8 के छात्र चंदन पुत्र शिवकुमार चित्रकला प्रतियोगिता में सफल रहे। चंदन को 24 वां और अंकिता को 35 वां स्थान हासिल हुआ। बताते चलें कि प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी बेहतर शिक्षा, भौतिक परिवेश व नामांकन के मामले में चर्चित रहा है। बीईओ ने यहां की प्रधानाध्यापिका कौशर जहां सिद्दीकी की सराहना की है। बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल, बीईओ उदयचंद्र राय, एसआरजी संजय मिश्रा, अशोक तिवारी, कौसर जहां सिद्दीकी, राजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed