फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students will know the benefits of digital banking

डिजिटल बैंकिंग के फायदे जानेंगे छात्र-छात्रा 18-51-13

Wed, 15 Sep 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students will know the benefits of digital banking
सोनभद्र। अब जिले में संचालित 154 बैंकों के कर्मचारी स्कूलों में जाकर केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना एव डिजिटल बैंकिग के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक करेंगे। इसके अलावा सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 12 रुपये सालाना प्रीमियम देकर दुर्घटना होने पर दो लाख का बीमा का लाभ सीधा लोगों के खाते में मिलता है के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने गरीबों के हितों का ध्यान रखते हुए विभिन्न बीमा योजना शुरू की है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग इसके लाभ से अनभिज्ञ हैं। उन्हें जागरुक करने के लिए छात्र-छात्राओं की मदद ली जा रही है। जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत भी मात्र 330 रुपया का सालाना प्रीमियम देने से मृत्यु होने के बाद परिजनों को दो लाख रुपया दिया जाता है। अटल पेंशन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को क्रमश: 42 रुपये से लेकर 210 रुपये प्रतिमाह देने के पश्चात 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद 1000 से लेकर 5000 रुपये तक की आजीवन पेशन केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है जो उनके खाते मे सीधा जाता है। आरबीआइ के दिशा-निर्देश के अनुरूप जिले के अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों को साक्षर करने का काम किया जा रहा है ताकि बच्चों को बैंकिग सेक्टर के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकें। सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 12 रुपये सालाना प्रीमियम देकर दुर्घटना होने पर दो लाख का बीमा का लाभ सीधा लोगों के खाते में मिलता है के बारे में भी जागरूक करेगा।
विज्ञापन

अब स्कूलों में बैक कर्मी केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेशन योजना, मुद्रा योजना एव डिजिटल बैंकिग के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं। सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 12 रुपये सालाना प्रीमियम देकर दुर्घटना होने पर दो लाख का बीमा का लाभ सीधा लोगों के खाते में मिलता है के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। जिले में संचालित 154 बैंक शाखाओं के प्रबंधकों की देखरेख में जागरूकता अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार, लीड बैंक मैनेजर सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed