फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students sitting on hunger strike for five-point demands

सोनभद्र में पांच सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र

Mon, 18 Jan 2021 05:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Students sitting on hunger strike for five-point demands
ओबरा। जिले के प्रमुख शैक्षिक संस्थान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के छात्र नेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर अनशन शुरू कर दिया है। छात्रों की मांग है कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए। महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी की सुविधा जल्द शुरू की जाए। कई वर्षों से लंबित दीपशिखा पत्रिका का प्रकाशन जल्द कराया जाए। महाविद्यालय में खेल व्यवस्था को पुन: व्यवस्थित किया जाए व खेल मैदान का सुंदरीकरण हो।
विज्ञापन

छात्रों के क्रमिक अनशन के पहले दिन सोमवार को अनशनरत छात्र नेता राहुल कुमार पांडेय, मनोज कुमार मिश्रा, शेरू पनिका, अनुभव सिंह व सौरभ गुप्ता का माल्यार्पण छात्रनेता जुबैर अहमद, अभिषेक सेठ, अक्षय पांडेय व विनय अग्रहरि ने किया। इस दौरान कहा कि जब इसी कोरोना काल में बिहार चुनाव, उप चुनाव, एमएलसी चुनाव व ग्राम प्रधानी चुनाव कराना संभव है तो छात्रसंघ चुनाव भी होना चाहिए और छात्र-छात्राओं की जिन मूलभूत समस्याओं का महाविद्यालय स्तर पर निवारण करना संभव है उन्हें जरूर करना चाहिए। इस दौरान सुनीत वर्मा, शुभम शर्मा, साहिल कुमार, अंकित गुप्ता, राजेश कुमार, आनंद विश्वकर्मा, आदित्य नारायण, प्रियांशु जायसवाल, अमित पाण्डेय आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed