फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students learned how to control fire

छात्रों ने सीखा आग पर काबू पाने का तरीका

Mon, 18 Apr 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Students learned how to control fire
Students learned how to control fire - फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में सीआईएसएफ, एनटीपीसी शक्तिनगर की फायर यूनिट की ओर से शिक्षकों व छात्रों के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान आग पर त्वरित नियंत्रण के कई तरीके बताए।
विज्ञापन

सीआईएसएफ शक्तिनगर यूनिट के एसआई नीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल पी अप्पाराव, आरजे सिंह, कांस्टेबल उपेंद्र व रनित मुई ने विद्यालय में अग्नि सुरक्षा के उपाय और अग्नि से बचाव के तरीकों पर विधिवत प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कक्षा सात से 12 के विद्यार्थियों के लिए ‘फायर प्रिवेंशन एंड सेफ्टी’ पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चिबाल्ड डिसिल्वा ने मोमेंटो प्रदान करके सभी को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी की सुरक्षा के मानकों के दृष्टिगत जीवन को सुचारु व उत्तम बनाना चाहिए। स्वागत व परिचय हिंदी शिक्षक डॉ. योगेंद्र तिवारी ने दिया।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को बताया अग्निशमन का तरीका
अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को सीआईएसएफ की ओर से विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम किए गए। बच्चों को आग लगने के कारण और उससे बचाव के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं को कम करने और उनसे बचाव के लिए जागरूक किया गया। इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव के नेतृत्व में एसआई खुशीराम मीना, हेड कांस्टेबल अरुणधर, हेड कांस्टेबल इंद्र प्रसाद शर्मा, कांस्टेबल इलॉगवन एस, कांस्टेबल सुल्ताना राम ने अग्निशमन यंत्रों का संचालन किया। आग पर काबू पाने के तरीकों को बताया। प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने सभी प्रशिक्षकों का आभार जताया। सहायक कमांडेंट आदित्य कुमार की अगुवाई में अग्नि-जनित दुर्घटनाओं से बचने के प्रति सभी को जागरूक किया गया। कोहरौल स्थित प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के बीच चित्रकला, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता कराई गई।

Students learned how to control fire

Students learned how to control fire- फोटो : SONBHADRA

Students learned how to control fire

Students learned how to control fire- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed