फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   students burnt effigy

सीट वृद्धि के लिए छात्रों का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Thu, 20 Jul 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 20 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
students burnt effigy
ओबरा पीजी कालेज के सामने कुलपति का पुतला फूंकते छात्र।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गेट पर बुधवार को छात्रों ने सीट वृद्धि की मांग को लेकर कुलपति का पुतला फूंका। महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। छात्रों ने कहा कि अगर सीट वृद्धि नहीं की गई तो 21 जुलाई को होने वाली काउंसिलिंग को रोकने के साथ ही धरना देंगे।
विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव और मुकेश जायसवाल ने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 600 सीटों पर प्रवेश लिया गया था, जबकि इस बार इसमें भारी कटौती की गई है। छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि अगर सीट वृद्धि नहीं की गई तो 21 जुलाई को होने वाली काउंसिलिंग को रोकने के साथ ही छात्र एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। कहा कि अभी भी सैकड़ों छात्र प्रवेश से वंचित हैं और कॉलेज प्रशासन छात्र हितों की अनदेखी कर रहा है। पुतला दहन में पवन यादव, राका यादव, अजित कनौजिया, दिनेश यादव, राजेश चैधरी, रणवीर यादव, अंकित सिंह, इम्तियाज, मोहम्मद आजम, विवेक, शैलेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed